Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरधूमधाम से मनाया गया छत्रपति शाहूजी महाराज की जयन्ती

धूमधाम से मनाया गया छत्रपति शाहूजी महाराज की जयन्ती

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के नगर पंचायत कजगांव में सरदार सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा छत्रपति शाहूजी महाराज की जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी। जयन्ती समारोह के अवसर पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने महाराज की जीवन काल में किये गये तमाम कार्यों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि छत्रपति साहू महाराज एक भारत के सच्चे प्रजातंत्रवादी और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते थे। वे कोल्हापुर के इतिहास में एक अमूल्य मणि के रूप में आज भी प्रसिद्ध हैं, बाल्य-अवस्था में ही बालक यशवंतराव को छत्रपति साहू महाराज की हैसियत से कोल्हापुर रियासत की राजगद्दी को सम्भालना पड़ा था। छत्रपति साहू जी महाराज की माता राधाबाई मुधोल राज्य की राजकन्या थी। पिता जयसिंग रॉव उर्फ़ अबासाहेब घाटगे कागल निवासी थे। उनके दत्तक पिता शिवाजी चतुर्थ व दत्तक माता आनंदी बाई थी। राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज केवल 3 वर्ष के थे तभी उनकी सगी माँ राधाबाई 20 मार्च 1977 को मृत्यु को प्राप्त हुई। सन् 1902 के मध्य में साहू महाराज इंग्लैण्ड गए हुए थे। उन्होंने वहीं से एक आदेश जारी कर कोल्हापुर के अंतर्गत शासन-प्रशासन के 50 प्रतिशत पद पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षित कर दिये कोल्हापुर के महाराजा छत्रपति शाहूजी ने अपने दलित सेवक गंगा राम कांबले की चाय की दुकान खुलने पर वहाँ चाय पीने जाने का फ़ैसला किया। इस दौरान तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी बातें रखें कार्यक्रम के दौरान श्याम सुन्दर पटेल, वृजेन्द्र पटेल, जंगबहादुर, मुन्ना लाल, विकास पटेल, अमन पटेल, सूर्यमणि, लालमन पटेल, बंशराज गौतम, भोदू यादव, दिनेश राजभर, त्रिलोकी, जूनैद, जिलई, अभिमन्यु पटेल, छोटेलाल, सुरज,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।