Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरतेज रफ्तार कार के टक्कर से सफाईकर्मी की मौत, दूसरा घायल

तेज रफ्तार कार के टक्कर से सफाईकर्मी की मौत, दूसरा घायल

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के जौनपुर-केराकत राजमार्ग पर किरतापुर उसरहिया गांव के पास शुक्रवार की रात को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार के टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत हो गई तथा बॉइक पर पीछे बैठा उसका मित्र घायल हो गया। टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मौके पर पहुंच गए।जानकारी होने पर मृतक तथा घायल युवक के परिजन भी आ गए। करमही गांव का जितेंद्र यादव पुत्र तेजबहादुर गांव के ही अपने मित्र अजय प्रजापति के साथ बाइक से किसी बारात में गया हुआ था। वहां जितेंद्र अपने मित्र के साथ वापस घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक उक्त गांव के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दिया। घटना में बाइक चला रहे जितेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वही पीछे बैठा अजय प्रजापति घायल हो गया।घटना के आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर आ गए। पुलिस ने घायल अजय प्रजापति को इलाज के लिए जिलाअस्पताल भिजवाया। वही जितेंद्र यादव के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बता दें कि मृतक जितेंद्र यादव धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर गांव में सफाई कर्मी पद पर कार्यरत था। मृतक की पत्नी सोनी यादव रोते बिलखते बेसुध हो जा रही है।