Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसमाधान दिवस पर डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्या

समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्या

जौनपुर। शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने थाना पवारा पहुंचकर लोगों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष भूमि पर अवैध कब्जा, आपसी विवाद, मार्ग विवाद, पैमाइश संबंधी शिकायतें सहित विभिन्न प्रकरण प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जमीन विवादों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता देते हुए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए, साथ ही सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान हेतु अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। इस अवसर पर पुलिस विभाग के आधिकारी, सहित अन्य उपस्थित रहे।