जौनपुर धारा, खुटहन। जालिबपुर गांव में बीते शुक्रवार को चार वर्षीय बेटे को दवा दिलाने की बात कहकर घर से निकली विवाहिता तीसरे दिन तक वापस नहीं लौटी। हर संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद उसके पति ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। गांव निवासी इंद्रप्रताप की 30वर्षीय पत्नी नेहा अपने चार वर्षीय पुत्र को गोंद में लेकर घर से मल्हनी बाजार में चिकित्सक को दिखाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक जब वापस घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग चिंतित हो उठे। आस-पास के गाँव व रिश्तेदारों के पास फोन कर पता करने लगे। लेकिन उसके विषय में कहीं कुछ जानकारी नहीं मिल सकी। विवाहिता और मासूम के अचानक गायब हो जाने को लेकर स्वजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
तीसरे दिन भी नहीं लौटी बेटे को दवा दिलाने निकली विवाहिता
Previous article
Next article

