Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमन की बात सुनकर भाजपाई हुए गदगद

मन की बात सुनकर भाजपाई हुए गदगद

जौनपुर धारा, खेतासराय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है। आज 27 अगस्त को कार्यक्रम का 104वां एपिसोड है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान की सफलता का जिक्र करते हुए कहा मिशन चंद्रयान नए भारत की स्पिरिट का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में अपनी कविता भी पढ़ी। स्थानीय कस्बा खेतासराय में व्यापार मण्डल के नगर  अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान पर भाजपाई गदगद हो गए। पीएम मोदी ने कहा, चंद्रयान की सफलता बहुत बड़ी है। हर ओर इसकी चर्चा हो रही है। चंद्रयान की सफलता ने बता दिया है कि सफलता के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं। चंद्रयान नए भारत की उस स्पिरिट का प्रतीक बन गया है। जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता भी है। भाजपा नेता शांतिभूषण मिश्रा ने कहा कि मन की बात सुनने से प्रेरणा मिलती है। और काम के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार होता है। वही युवा भाजपा नेता मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि मन की बात से मिली प्रेरणा को इंसान को जीवन में उतारना चाहिए। इस दौरान डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, सभासद प्रतिनिधि अनिल प्रजापति, कपूर चन्द्र जायसवाल, आदर्श श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।