Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतीन हिस्ट्रीशीटर व दो गैंगस्टर पुलिस की हिरासत में

तीन हिस्ट्रीशीटर व दो गैंगस्टर पुलिस की हिरासत में

  • आधा दर्जन गावों में पड़ी पुलिस की दबिश

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ते अपराध को रोकने के लिए दिए गये निर्देश का अनुपालन करते हुए पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तरफ जहां तीन हिस्ट्रीशीटर व दो गैंगस्टरों को सोमवार को हिरासत में लिया वहीं आधा दर्जन गावों में थाने मे दर्ज आपराधिक गतिविधियों में सन्दिग्ध लोगों का दरवाजा खटखटाया। पुलिस की यह कार्यवाही चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जाता है पुलिस कप्तान के निर्देश पर थानाध्यक्ष चन्दन राय जमालापुर, दमोदरा, गन्धौना से तीन हिस्ट्रीशीटर व दो गैंगस्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं वहीं थाना क्षेत्र के कुम्भापुर, पट्टी  जोगापुर, धनुहा, औरा सहित अन्य गांवो के गैंगस्टरों व हिस्ट्रीशीटरों के दरवाजे को खटखटाया। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष चन्दन राय का कहना है कि यह कार्यवाही अपराधियों पर नियंत्रण व आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के दृष्टिगत यह कार्यवाही की जा रही है साथ ही जो हिरासत में लिए गये हैं पूछताछ के पश्चात निर्दोष होने पर छोड़ दिया जायेगा।