Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरतीन दिन के भीतर खत्म करें पेडेंन्सी : जिलाधिकारी

तीन दिन के भीतर खत्म करें पेडेंन्सी : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने पंजाब नेशनल बैंक मुख्य शाखा, शाहीपुल का औचक निरीक्षण किया, साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के संदर्भ में 56आवेदन लम्बित होने पर नाराजगी व्यक्त की और शाखा प्रबंधक को निर्देशित किया कि 03दिन के भीतर सारी पेडेंन्सी खत्म करते हुए अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में से एक है। योजना का उददेश्य जनपद के युवाओं को रोजगार सृजक बनाने के साथ ही स्वावलम्बन की दिशा में तेजी से आगे बढाना है। इसके साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में ऋण वितरित करने के निर्देश दिये जिससे जनपद का सीडी रेशियो में वृद्वि हो सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने बैंक में उपस्थित ग्राहको को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए कहा कि सभी लोग अनिवार्य रूप से इस योजना का लाभ लें। इस अवसर पर एलडीएम सहित बैंक के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।