Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभाजपा मंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा मंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

जौनपुर धारा,जौनपुर। भारतीय सेना की वीर बेटी, कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति अपमान जनक टिप्पणी कर भाजपा ने न केवल भारतीय सेना, बल्कि देश की नारी शक्ति और अस्मिता का भी घोर अपमान किया है। यह बात कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निकाले गए विरोध मार्च के दौरान शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कही। उन्होंने भाजपा मंत्री विजय शाह की टिप्पणी को ‘देशद्रोह की श्रेणीÓमें बताया और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। आरिफ खान ने कहा,जिस बेटी ने सेना में रहकर देश की सेवा की, उसे आतंकवादी की बहन कहना भाजपा की मानसिक दिवालियापन और महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा का इतिहास रहा है बलात्कारियों को संरक्षण देने का ‘चाहे वह ब्रजभूषण शरण सिंह हों या प्रज्वल रवन्ना। उन्होंने कहा कि विजय शाह की टिप्पणी से देश की सुरक्षा और सेना का मनोबल प्रभावित हुआ है। ‘यह बयान सिर्फ एक महिला पर नहीं, बल्कि पूरे भारतीय फौज और राष्ट्र की गरिमा पर हमला है, उन्होंने कहा इस विरोध मार्च में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश सिंह डब्बू ने भी भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा, भाजपा सत्ता के नशे में लोकतंत्र और महिला सम्मान दोनों को कुचलने पर आमादा है। पर जनता सब देख रही है और समय आने पर करारा जवाब देगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से देवराज पांडेय, अरुण शुक्ला, उस्मान अली, राजीव निषाद, शोशल मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, विजय प्रकाश वर्मा, सुनील यादव, शहनवाज मंजूर, शशांक शेखर तिवारी एडवोकेट, ज़ैद सिद्दीकी आदि शामिल रहे।