― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतहसील प्रशासन ने रास्ते को अतिक्रमण से कराया मुक्त

तहसील प्रशासन ने रास्ते को अतिक्रमण से कराया मुक्त

जौनपुर धारा, खेतासराय। शाहापुर गांव में रास्ते के जमीन को कब्जा किए अतिक्रमणकारियों से गुरुवार को तहसील प्रशासन से मुक्त करा दिया। राजस्वकर्मियों की नाप-जोख के बाद जेसीबी मशीन से रास्ते को खाली कराया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मौजूद रही। शाहापुर गांव में जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत पर प्रभारी तहसीलदार अमित सिंह, लेखपाल धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर ग्राम प्रधान रवीन्द्र यादव भीम को बुला लिया गया। हल्का लेखपाल के साथ दो अन्य लेखपालों से रास्ते की नापी कराई गई। रास्ते के पांच डिसमिल जमीन मड़हा अस्थाई अतिक्रमण पाया गया। मौके पर जेसीबी मशीन मंगवा कर रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया गया। तहसील प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

Share Now...