Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने सर्पदंश के मरीजों को अस्पताल में ही आवश्यक उपचार मिलने की बात कही और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की।
Homeअपना जौनपुरबिजली की आंख मिचौली से उपभेक्ता परेशान

बिजली की आंख मिचौली से उपभेक्ता परेशान

  • ओवरलोडिंग बन रही बिजली कटौती की समस्या
  • चोरी से बिजली का उपभेग करने वालों की भी बढ़ी संख्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा विद्युत उपकेन्द्र पर इन दिनों ओवरलोडिंग बढ़ने से बिजली की आंख मिचौली से उपभेक्ता परेशान है। ओवरलोड के कारण 5 एमवीए का ट्रान्सफार्मर से तेल का रिसाव होने से पवांरा, सरायबीका व रायपुर फीडर एक साथ नहीं चल पा रहे हैं इसलिए तीनों फीडरों को दो-दो घण्टे के अन्तराल देकर बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस भीषण गर्मी में हो रही कटौती से लोंगों का दिन- रात्रि काटना दुश्वार हो गया है। ओवरलोड बढ़ने का कारण एसी और कूलरों का अत्याधिक प्रयोग व चोरी से मोटर चलाने वालों के कारण हो रहा है। वहीं अधिशाषी अभियन्ता रामानन्द मिश्रा ने बताया कि ओवरलोडिंग बढ़ने व चोरी से बिजली का उपभेग करने के कारण पावरहाउस का पांच एमवीए के ट्रान्सफार्मर से तेल का रिसाव हो रहा है। जिससे निर्धारित रोस्टर के हिसाब बिजली आपूर्ति देने में असमर्थता जाहिर की जा रही है। आठ एमवीए ट्रान्सफार्मर के लिए अधिशाषी अभियन्ता  माध्यमिक कार्यखण्ड भेलूपुर, वाराणसी को पत्र लिखा गया है और जल्द ही समस्या का निस्तारण हो जायेगा। बिजली चोरी की रोकथाम के लिए  विजिलेन्स टीम को कहा गया है और टीम जल्द ही घर-घर जाकर चेकिंग अभियान चलायेगी और जो भी चोरी से जलाते हुए व एक किलोवाट का कनेक्शन लेकर दो या उससे अधिक किलोवाट का उपभेग करते हुए पकड़े जायेंगे तो टीम ऐसे लोंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करेगी। टीम ज्यादा बकायेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।