Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमेनतलाक की खबरों के बीच सानिया ने शेयर किया ऐसा पोस्ट

तलाक की खबरों के बीच सानिया ने शेयर किया ऐसा पोस्ट

पिछले कुछ दिनों से भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कपल के एक करीबी ने तो ये दावा भी कर दिया कि दोनों का तलाक फाइनल हो गया है और वे काफी समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। हालांकि, इन खबरों पर सानिया और शोएब ने अभी तक चुप्पी साध रखी है। दोनों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इस बीच सानिया ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिस पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए उनसे सवाल पूछ रहे हैं।

सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह पार्क में वॉक करती नजर आ रही हैं। तलाक की खबरों के बीच सानिया की ये फोटो जमकर वायरल हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ सानिया के पाकिस्तानी फैंस इंस्टा पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछ रहे हैं कि क्या वह सच में पति शोएब मलिक से डिवोर्स ले रही हैं। सानिया की इस तस्वीर पर पाकिस्तानी फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर वह शोएब मलिक से अलग हो रही हैं तो भी वे उन्हें हमेशा सपोर्ट करेंगे। सानिया के लिए फैंस का प्यार कभी कम नहीं होगा। इससे पहले कई पाकिस्तानी न्यूज चैनल और वेबसाइट्स ने अपनी रिपोर्ट्स में दावा किया कि शोएब का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर है और वह पत्नी सानिया को धोखा दे रहे हैं।