Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeमेनरोमांचक होगा पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला

रोमांचक होगा पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला

टी२० वर्ल्ड कप २०२२ में बुधवार को पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब गुरुवार को इंग्लैंड ने टीम इंडिया को करारी शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री की है। पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें अपने-अपने ग्रुप में दूसरे पायदान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। एक वक्त ऐसा भी था, जब दोनों टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के भी आसार नजर नहीं आ रहे थे। पाकिस्तान की टीम जहां जिम्बाब्वे से हारकर वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो गई थी। वहीं, इंग्लैंड की टीम को आयरलैंड के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा था। बहरहाल, थोड़े भाग्य के साथ और थोड़े अपने प्रदर्शन में सुधार ने इन टीमों को अब फाइनल में पहुंचा दिया है। पाकिस्तान और इंग्लैंड का फाइनल मुकाबला रविवार १३ नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर १.३०बजे शुरू होगा। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह एक बड़ा मैदान है। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी हॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक २८ टी२० मुकाबले हुए हैं। यहां इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। इंग्लैंड ने १७ मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान के हिस्से केवल ९ जीत आई हैं। एक मैच बेनतीजा भी रहा है। हाल ही में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर ७ मैचों की टी२० सीरीज में शिकस्त भी दी थी।