Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतमंचे के साथ गो-तस्कर को पुलिस ने दबोचा

तमंचे के साथ गो-तस्कर को पुलिस ने दबोचा

जौनपुर धारा, खेतासराय। गो-तस्कर, गैंग लीडर, थाने का हिस्ट्रीशीटर को रविवार को पुलिस ने दबोच लिया। क्षेत्र के लेदरही पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल के साथ बदमाश को गिरफ्तार किया है। दौरान तलाशी उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। आरोपित का आर्म एक्ट में चालान न्यायालय भेज दिया गया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गो-तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को पुलिस क्षेत्र में मय टीम चेकिंग कर रही थी इस दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को मोटरसाइकिल से आते देखा जिसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। टीम ने उसे दौड़ाकर बाइक समेत दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर के तमंचे के साथ एक अदद कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम गुड्डू पुत्र अली रजा निवासी लेदरही बताया। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर के अलावा गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता, गैंगेस्टर, आर्म एक्ट समेत कई अन्य संगीन मामले में निरुद्ध है साथ ही गो तस्कर गैंग डी 93 का सदस्य है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ राजेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक सकलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, नफीस अहमद सिद्दीकी, दिनेश यादव समेत अन्य पुलिस के जवान शामिल रहे।