Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडॉ.जेबी सिंह बने विश्व हिंदू महासंघ के संयोजक

डॉ.जेबी सिंह बने विश्व हिंदू महासंघ के संयोजक

सरायबीरु निवासपर लगा बधाई देने वालो का तांता

जौनपुर धारा, केराकत। विश्व हिन्दू महासंघ ने जिला कार्यकारिणी में डॉ.जे.बी.सिंह को जिला संयोजक नियुक्त किया है। जिसकी जानकारी जिलाध्यक्ष दिनेश मधुकर ने नियुक्ति पत्र जारी कर दी। डॉ.जे.बी.सिंह को जिला संयोजक बनाये जाने से संगठन के कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल देखा जा रहा है। वहीं उनके सरायबीरू आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिला संयोजक डॉ.जे.बी.सिंह ने बताया कि जिला कार्यकारिणी ने हमको जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। उस दायित्व पर खरा उतरना मेरा उद्देश्य है, संगठन के छोटे-बड़े कार्यकर्ताओ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनपद में संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम किया जायेगा।