Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरपरीक्षा और मूल्याकन केंद्र का कुलपति ने किया निरीक्षण

परीक्षा और मूल्याकन केंद्र का कुलपति ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर की विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया।इस दौरान वह इंजीनियरिंग संस्थान,प्रबंध अध्ययन संकाय, विज्ञान संकाय और मानविकी संकाय के साथ बाला साहब देवरस मूल्यांकन भवन के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। कुलपति प्रो.सिंह ने कहा कि शिक्षक परीक्षा की सुचिता में कोई कोताही न करें, साथ ही परीक्षा केंद्र की बिजली, पानी और वाशरूम की सफाई को भी देखा। उन्होंने कहा कि केंद्र निरीक्षक विद्यार्थियों की सुविधा का भी ध्यान दें, क्योंकि ठंड के कारण दूर-दूर से बच्चे आ रहे हैं उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल किट की भी व्यवस्था करने को कहा। इसी दौरन कुलपति मूल्यांकन केंद्र भी पहुंची। निरीक्षण के दौरान मूल्यांकन समन्वयक प्रोफेसर रामजीत सिंह ने बताया कि मनोविज्ञान, प्राचीन इतिहास और वाणिज्य का मूल्यांकन संपन्न कराया जा चुका है। हिंदी, शिक्षा शास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, उर्दू, सैन्य विज्ञान, मध्य इतिहास का मूल्यांकन चल रहा है। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने परीक्षकों से मूल्यांकन व्यवस्था को लेकर वार्ता भी की। सभी परीक्षकों ने विश्वविद्यालय द्वारा मूल्यांकन व्यवस्था की सराहना की। निरीक्षण के दौरान सह समन्वयक डॉ.अनुराग मिश्र, सह समन्वयक डॉ.ममता सिंह, विषय विशेषज्ञ डॉ.आलोक सिंह, डॉ.शशी सिंह, प्रो.विनय कुमार दुबे, डॉ.मोहम्मद राशिद रब्बानी, डॉ.धर्मेश राज, प्रो.रामकृष्ण सिंह मौजूद रहे।