Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडीजे पर पसंद के गाने को बजाने को लेकर बाराती और घराती...

डीजे पर पसंद के गाने को बजाने को लेकर बाराती और घराती में हुई जमकर मारपीट

सूचना पर पहुची पुलिस ने चार को लिया हिरासत में

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहा गांव में आजमगढ़ जनपद से आई बारात में डीजे पर मनपसंद गाने बजाने को लेकर घराती और बाराती में जमकर मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुच गयी। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को सम्हाला। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहा गांव के अभिमन्यु के घर पर रविवार की रात आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज से बारात आई हुई थी। द्वारा चार से पहले बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। आरोप है कि उसी समय घराती पक्ष से एक युवक आकर मन पसंद गाने को बजाने के लिए कहने लगा। जिसमे बाराती और घराती में झड़प होते हुए मारपीट हो गई। मौके पर शोर मच गया। सूचना पर डायल112 और थाने की पुलिस आ गयी। पुलिस ने मौके से बाराती पक्ष से दीदारगंज आजमगढ़ निवासी विक्की कुमार, विनोद कुमार, अंकित एवं कुकुहा के अभिमन्यु को हिरासत में ले लिया। वही पुलिस की मौजूदगी में विवाह सम्पन्न कराया। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि कुकुहा गांव में बारात में गाने बजाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमे चार को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया गया है।