Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुघर्टना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर धारा,शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के आज़ाद रेलवे क्रॉसिंग के पास बीते बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मां-बेटा बाइक से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। आजमगढ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के समर्दपुर गांव निवासी 60वर्षीय श्यामा देवी पत्नी राम भोर अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक क्षेत्र के आज़ाद रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, पीछे से आ रही एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को  टक्कर मार दी। टक्कर में श्यामा देवी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार की देर रात उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।