Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अस्पतालों का औचक निरीक्षण, वायरल फीवर की जांच और उपचार बढ़ाने के निर्देश

सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने जौनपुर के बरसठी, भन्नौर और जयगोपालगंज स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वायरल फीवर की जांच और उपचार बढ़ाने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरडीजे का रास्ता रोकने पर मारपीट, आधा दर्जन घायल

डीजे का रास्ता रोकने पर मारपीट, आधा दर्जन घायल

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के तारगहना गांव में होली के दिन डीजे ले जाते समय रास्ता रोकने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन घायल हो गए। घायलों का एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। जानकारी के अनुसार तारगहना गांव में लोग होली के रंग में सराबोर थे। होली की खुशी में डीजे की व्यवस्था की गई थी। संगीत पर डीजे रास्ते से जा रहा था तो एक व्यक्ति ने रास्ते में बाइक खड़ी कर डीजे जाने से रोक दिया। डीजे बुकिंग कराने वालों ने रास्ता खाली करने को कहा तो विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से गुलाब सोनकर, अशर्फी सोनकर, भगेलू तथा दूसरे पक्ष से लोचन सोनकर समेत कुल आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मारपीट होते देख डीजे संचालक डीजे लेकर मौके से भाग लिया।