Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरडीएम के आदेश पर जांच करने पहुंचे जिला पशु चिकित्साधिकारी

डीएम के आदेश पर जांच करने पहुंचे जिला पशु चिकित्साधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र अन्तर्गत सराय पवांरा गांव निवासी अमित कुमार यादव व धीरज शुक्ला ने ग्राम-प्रधान द्वारा किये गये भ्रष्टाचार की शिकायत डीएम से की थी जिस पर डीएम ने जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. परमहंस राय को जांच अधिकारी नामित किया था। बुधवार को जांच अधिकारी उक्त गांव में जांच करने पहुंचे। पीड़ित लोरिक चंद्र ने  यह बताया कि मेरे दरवाजे पर पूर्व में कोई हैंडपंप नहीं था और मैं कुएं से पानी पीता था। मैंने अपने निजी खर्चे से 2021 में नया इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाया जिसमें ग्राम प्रधान सावित्री देवी द्वारा इंडिया मार्का टू हैंड पंप का फर्जी भुगतान कर लिया गया जो कि न्याय विरूद्ध है। इससे पहले भी मेरे साथ और भी घटनाएं घट चुकी हैं जो कि मेरी आवास की मजदूरी ग्राम प्रधान ने अपने बहू के खाते में डाल कर उपयोग कर लिया था। इस तरह की होने वाली घटनाओं को जांच अधिकारी के सामने बताया। जांच अधिकारी ने न्याय की बात कही। इस दौरान गांव के संभ्रान्तजन उपस्थित रहे।