जौनपुर। बुधवार को जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान कारागार में निरुद्ध कैदियों से संवाद करते हुए उनकी विधिक आवश्यकताओं, ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं तथा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं और उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही कारागार में साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, तथा सुरक्षा संबंधी प्रबंधों का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
डीएम एवं एसपी ने जिला जज के साथ किया कारागार का निरीक्षण

Previous article

