― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरठगी गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

ठगी गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

  • कब्जे से भारी मात्रा में प्रयुक्त सामग्री बरामद, भेजे गये जेल

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अन्तर्जनपदाrय गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के 6 सदस्यों गिरफ्तार करने में सफलता हादिसल की है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में अपराध में प्रयुक्त सामाग्री भी बरामद हुई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने थाना लाइन बाजार में पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्ध में विवेचना के क्रम में टीम गठित कर अपराध में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था जिसके क्रम में लाइन बाजार थाना प्रभारी आदेश त्यागी मय हमराह व उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी मय हमराह व उपनिरीक्षक राम जनम यादव प्रभारी सर्विलांस के साथ धन्नेपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रहे थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि धन्नेपुर चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर के बगल में एक मकान में कुछ लोग नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेते हैं तथा फर्जी नियुक्ति पत्र देते हैं। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर के साथ उक्त मकान पर पहुँची नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मकान की तलाशी ली गई तो कुछ व्यक्ति व महिला मिली जिनसे उनका नाम पता पूछा गया तथा कमरे से ही 12 मोबाइल, 3 गूगल-पे बार कोड,  3 बैग में नौकरी दिलाने वाले विज्ञापन पम्पलेट, एक बैग में कुल 210 फर्जी भरा हुआ फार्म, 12 एटीएम, 4 मोहर, एक मोहर पैड 1, वाईफाई एयरटेल राउटर, 4 फर्जी आईडी पर बनी सिम, तलाशी के 4615 रुपये तथा आफिस के बाहर खड़ी एक मोटर साइकिल व 1 अल्टो मारुती कार बरामद हुई। कड़ाई से पूछताछ पर पकड़े गये अभियुक्तों पंकज कुमार पुत्र महन्तु मौर्या निवासी मेवपुर थाना कदौली कला जनपद सुल्तानपुर,  सत्यप्रकाश पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी गौहनिया थाना गोसाइंगंज जिला आयोध्या, अंकुर कुमार पुत्र त्रिलोकीनाथ निवासी अखईपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर, पियूष पाल पुत्र सुबेदार पाल निवासी पटखौली थाना केराकत जनपद जौनपुर, पूनम सरोज पुत्री स्व. राजनरायन सरोज निवासी अकबेलपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ तथा प्रियका राजभर पुत्री रामजनत राजभर निवासी सुग्घी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा बताया गया कि हम लोग जनपद जौनपुर व आसपास के जनपद में विभिन्न कम्पनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर पम्पलेट छपवाकर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर देते हैं, जब पम्पलेट पर छपे हुए मोबाइल नम्बरों पर काल आती है तो रजिस्ट्रेशन के नाम पर दिल्ली के रहने वाले मो. शोएब के मो. नं. 9058387535 तथा कानपुर के अनुराग कुमार के मो. नं. 9260902553 पर फोन पे के माध्यम से पैसा मंगाते हैं तथा फर्जी नियुक्ति पत्र जरिए व्हाट्सएप भेज देते है तथा ड्रेस व ट्रेनिंग के नाम पर और पैसे की मांग करते है तथा पैसा मिलने के बाद ज्वाइनिंग मांगने पर समय देकर टालमटोल करते रहते है। जब काफी पैसा इकठ्ठा हो जाता है तब हम लोग आफिस बन्द करके भाग जाते हैं तथा इस्तेमाल किए सिम को बन्द कर तथा पुन: दूसरे जनपद में फर्जी आईडी से नया सिम लेकर पुन: कार्य शुरू करते है। पकड़े गये अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा उपरोक्त द्वारा अन्य जनपदों में किए गए अपराधों से सम्बन्धित अभियोगों की जानकारी की जा रही है।

Share Now...