Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरठंड से जनता बेहाल, नहीं जले सरकारी अलाव

ठंड से जनता बेहाल, नहीं जले सरकारी अलाव

मुंगराबादशाहपुर। नगर में कड़ाके की ठंड से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर कोहरा होने से वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लग गया है। राहगीर कापते हुए किसी तरह मंजिल तक पहुंच रहे हैं पर फुटपाथ पर रात गुजारने वालों पर ठंड भारी पड़ने लगी है। ठंड के बढ़ते कहर से निजात दिलाने के लिए अलाव की व्यवस्था न होने से आक्रोश बढ़ रहा है। नगर के कई स्थानों पर, जैसे कि स्टेशन, बस स्टैंड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चौराहे, त्रिराहे, गली मोहल्ले आदि सार्वजनिक स्थानों पर पालिका प्रशासन द्वारा कहीं भी अलाव नहीं जलाए गए हैं, जिससे राहगीर, फुटपाथ पर बैठे लोग और अन्य लोग परेशान हैं। नगर के प्रतापगढ़ रोड, सिपाह मोहल्ला, नई बाजार, कुबेर दास कुटी व अन्य कई स्थानों पर लोगों ने चंदा इक_ा कर अलाव की व्यवस्था की। राहगीरों, फुटपाथ पर बैठे लोग और अन्य लोगों ने टायर व रद्दी जलाकर अपने शरीर को गर्म करने की कोशिश की। नगर पालिका द्वारा नगर के किसी भी वार्ड या सार्वजनिक स्थान पर अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है, जिससे लोगों में आक्रोश है। अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि जल्द ही सभी वार्डों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी जाएगी, फुटपाथ पर रात गुजारने वालों के लिए आश्रय की व्यवस्था की जाएगी और ठंड के मौसम में विशेष राहत कार्य चलाया जाएगा।