जौनपुर धारा,मऊ। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण दिनांक 03 जनवरी, 2023 से दिनांक-14 जनवरी, 2023 तक ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाता है। आँगनबाड़ी केन्द्र बन्द होने की दशा में 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चों को टी0एच0आर0 के रूप में अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण किया जायेगा तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर नियमानुसार सामुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार व ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, लाभार्थियों में पुष्टाहार वितरण एवं विभागीय कार्य आँगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा नियमित रूप से किया जायेगा।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
ठंड एवं शीतलहर के कारण समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र 14 जनवरी तक बंद


