जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। स्थानीय थाना क्षेत्र के महंगावा रेलवे स्टेशन के समीप वाराणसी फैजाबाद रेल प्रखंड पर मंगलवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुटी हुई है। सुत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह महंगावा रेलवे स्टेशन के समीप सुबह गांव के कुछ लोग टहलने गए हुए थे। इसी दौरान वहां पर एक अज्ञात युवक का शव देखा। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। लोगों से पूछताछ की जा रही है शिनाख्त होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस


