Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमार्निंग वॉक करते समय युवक को ट्रक ने मारी साइड,मौके पर हुई...

मार्निंग वॉक करते समय युवक को ट्रक ने मारी साइड,मौके पर हुई मौत

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसरना मड़ला के पास सोमवार को सुबह 6बजे एक ट्रक ने उस समय एक युवक को टक्कर मार दी, जब युवक मार्निंग वॉक कर रहा था। बताते चले कि ग्राम नारायनपुर निवासी इशाद अहमद उर्फ झल्लर पुत्र अजीम 22वर्ष नित्य की भांति सोमवार को खुज्झी-केराकत मार्ग पर सोमवार को सुबह मार्निंग वॉक कर रहा था कि उसी समय खुज्जी से केराकत की ओर तीव्र गति से आ रही एक अज्ञात ट्रक साइड मारते हुए केराकत की ओर निकल गयी। मौके परन्तु ही युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मालूम हो कि मृतक आईटीआई का छात्र था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही मृतक परिजनों में कोहराम मच गया, तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।