Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रिपल मर्डर केस में पीड़ित के घर पहुंचे अजय राय

ट्रिपल मर्डर केस में पीड़ित के घर पहुंचे अजय राय

  • न्याय दिलाने का दिया भरोसा, योगी सरकार पर साधा तीखा निशाना

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में हुए दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर केस को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने जौनपुर पहुंचे और मृतक लालजी यादव के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। अजय राय ने कहा कि इस बर्बर हत्या ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है,और कांग्रेस पार्टी हर हाल में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ी है। गौरतलब है कि बीते सोमवार को मोहम्मदपुर कांध गांव के निवासी में लालजी यादव और उनके दो बेटों की नेवादा गांव के अण्डर पास के समीप स्थित बेल्डिंग की दुकान पर बेरहमी से हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे जिले में दहशत का माहौल है। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर वे पीड़ित परिवार से मिलने आए हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सहानुभूति जताना नहीं, बल्कि पीड़ित को न्याय दिलवाना है। हम इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और ग्रामीण मौजूद रहे।