Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में मृतक की पत्नी को मिला योजना का लाभ

सड़क दुर्घटना में मृतक की पत्नी को मिला योजना का लाभ

जौनपुर धारा,जौनपुर। मुख्यमंत्री और अध्यक्ष बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के निर्देशों के क्रम में विगत पिछले कई वर्षों से लंबित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के आवेदनों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष देवा पत्नी स्व.फौजदार शर्मा उपस्थित हुई तथा कृषक दुघर्टना बीमा योजना के अन्तर्गत वर्ष-2019 से लम्बित प्रकरण के सन्दर्भ में जिलाधिकारी को अवगत कराया स्व.फौजदार शर्मा की मृत्यु 01फरवरी 2023 को सड़क दुर्घटना में हो गई थी। जिसपर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा आज उन्हें स्वीकृति प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत ऑनलाइन 751 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 619आवेदन निस्तारित कर दिए गए हैं और अवशेष 132आवेदनों को 03दिन के भीतर निस्तारित कर दिया जाएगा। 08 मई से 27 मई के मध्य 400 से भी अधिक लम्बित आवेदनों का निस्तारण कराया गया।