Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरटेम्पो पलटने से पांच घायल

टेम्पो पलटने से पांच घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ागांव पुलिया के समीप सड़क दुघर्टना में तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र देवगांव निवासी 40 वर्षीय धर्मराज पुत्र कल्लू, दशऊपुर गांव निवासी 42 वर्षीय रमेश पुत्र बखेडू, सरपतहां थाना क्षेत्र के अशईथा पट्टी गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र मुन्नीलाल, अखंडनगर के लोरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र संतलाल व अम्बेडकर नगर के मालीपुर निवासी 26 वर्षीय सुरेश पुत्र मंगरु गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।