Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआपसी विवाद को लेकर चचेरे भाईयों में हुई चाकूबाजी, एक घायल

आपसी विवाद को लेकर चचेरे भाईयों में हुई चाकूबाजी, एक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के डीहअशरफाबाद गांव में बीती देर शाम दो सगे चचेरे भाईयों के बीच आपसी कहासुनी के दौरान एक ने दूसरे को चाकू मार दिया जिसकी वाराणसी स्थित एक अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि गांव के अनुसूचित जाति के पंकज गौतम और राजेश गौतम दो चचेरे भाईयों के बीच मंगलवार देर शाम किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई जिसमें पंकज गौतम पुत्र राम सेवर ने राजेश को चाकू मार दिया जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। वहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया, जिसका वाराणसी स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा है और स्थिति नाजुक बनी हुई है। इधर आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कार्रवाई चल रही है आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।