Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरझमाझम बारिश में भी कथा समापन दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

झमाझम बारिश में भी कथा समापन दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के अरसिया गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन दिवस पर झमाझम बारिश में भी कथा सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन सुदामा चरित्र और राजा परीक्षित मोक्ष के कथा के साथ हुआ। कथा प्रसंग में कथावाचक स्वामी चिन्मयानन्द बापू ने अपनी कथा में भागवत के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि भले ही ऋषि श्राप के चलते तक्षक नाग के काटने पर राजा परीक्षित के जीवन का अन्त हो गया, पर लगातार सात दिनों तक कथा सुनने के प्रभाव से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई और उनका जीवन अजर-अमर हो गया जिसे सुनकर स्रोतागण भाव विभेर हो गए। व्यास गद्दी से कथावाचक स्वामी जी ने सभी से भागवत कथा को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की, ताकि सभी लोग धर्म की ओर आगे होकर पुण्य के भागी बनें। इसके पूर्व मुख्य यजमान परिवार व अन्य लोगों के द्वारा परम्परागत विधि विधान से पुष्पाहार और आरती में भाग लिया गया। तत्पश्चात जहां बापूजी ने सुदामा चरित्र के द्वारा लोगों को मित्रता का पाठ पढ़ाते हुए समानता का सन्देश दिया, वहीं श्रोताओं व आयोजक को कथा श्रवण करने और करवाने को पुण्य का कार्य बताया। सुदामा चरित्र की कथा में मित्रता का पाठ पढ़ाते हुए उन्होंने स्वार्थ से परे होकर विपत्ति के समय साथ खड़े रहने वाले को सच्चा मित्र बताया। उन्होंने मन की शुद्धता हेतु श्रीमद्भागवत को एक मात्र साधन बताया। कथा के दौरान उन्होंने वर्तमान समाज चल रही कुरीतियों पर कुठाराघात करते हुए इस पर विराम लगाने के लिए वर्तमान पीढ़ियों से अपील किया। समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ इस दौरान लोग भावुक दिखे। इस दौरान विधायक सीताराम वर्मा, प्रदीप तिवारी, प्रेम शुक्ला समेत भारी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे। अन्त में आयोजक विधायक रमेश चन्द्र मिश्र व व्यास गद्दी से स्वामी बापू जी ने कार्यकर्ताओं समेत सभी आगन्तुकों के प्रति आभार जताया।