Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

  • युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकत

जौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं के वितरण से कार्यक्रम यादगार बन गया। परिषदीय विद्यालयों के नन्हे कलाकारों ने गीत, नाटक, एकांकी, लोकगीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ करंजाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव उर्फ मम्मन ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निपुण विद्यालयों को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के हस्ताक्षरयुक्त  ‘निपुण विद्यालय पुरस्कारÓ देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें शिक्षण को सरल और रोचक बनाने वाले नवाचारों की सराहना की गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करंजाकला, धर्मापुर और डोभी के छात्र-छात्राओं ने भी रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महोत्सव के दौरान राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने युवाओं और कारीगरों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत ऋण और टूलकिट वितरित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत कई लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसी क्रम में मंत्री ने अपनी विधायक निधि से 10 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। लाभार्थियों ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पांडे, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।