Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर की श्वेता और प्रियांशी ने नेशनल ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल

जौनपुर की श्वेता और प्रियांशी ने नेशनल ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। अमृतसर पंजाब में द्वितीय इंडिया कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 5 से 8 मई को सम्पन्न हुई जिसमें धमार्पुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम बालेमऊ के रामकेश प्रजापति की पुत्री श्वेता प्रजापति कैडेट अंडर 33 किलोभार वर्ग में व करंजाकला ब्लाक के महरूपुर प्रेमापुर के मनोज कुमार यादव की पुत्री प्रियांशी यादव जूनियर अंडर 44 किलोभार वर्ग में दोनों ने शानदार प्रर्दशन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ियों की इस सफलता पर ग्रामवासियों, शुभचिंतको व परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं कोच संजय पाल, जगमोहन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विजय प्रताप यादव, माँ कलावती इंटर कॉलेज के प्रबंधक घनश्याम यादव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।