- नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सपा से मैदान में हैं रचना सिंह
जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर पालिका परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी रचना सिंह के पति वीरेंद्र सिंह बंटी ने बुधवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को कार्यालय में पत्र सौंप निष्पक्ष मतगणना कराने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि जिस तरह निष्पक्षता व पारदर्शिता पूर्ण मतदान शासन प्रशासन द्वारा कराया गया उसी तरह मतगणना करायी जाये। कहा गया है कि विपक्ष के नेताओं द्वारा ऐन केन प्रकारेण चुनाव जितने की बातें कहीं जा रही है। जिससे शासन प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग कर निष्पक्ष मतगणना की गुहार लगायी गयी है।
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर धारा, चंदवक। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह हमराहियों संग गश्त कर रहे थे कि बतौर मुखबिर सूचना मिली कि आइपीसी की धारा 354/323 में नामजद अभियुक्त शनि राजभर पुत्र सुबास उर्फ सुब्बा निवासी कछवन तराव मोड़ लोहराखोर पर भागने के लिए खड़ा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।


