Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर की छोटी-बडी खबरे एक नजर में

जौनपुर की छोटी-बडी खबरे एक नजर में

  • स्कूल के बच्चों को फाइलेरिया की पिलाई गई दवा

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के जेआर पब्लिक स्कूल, जयराजी कन्या जूनियर स्कूल बेर्रा में बच्चों को आशा बहू बीना सिंह एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री मीला निषाद द्वारा फाइलेरिया की दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया की दवा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पिलाई जा रही है जिसमें बताया जा रहा है कि फाइलेरिया एक घातक रोग है, जिसे हम लोगों को समय रहते इस दवा के माध्यम से समाप्त करना है। इस संक्रमण बीमारी से बचाव करना है। हम सभी को जागरूक होकर इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग कर फाइलेरिया की दवा को सभी को पिलाना है।

  • फाइलेरिया की दवा खाकर अभियान का किया शुभारंभ

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक पर मंगलवार को खंड विकास अधिकारी सहित ब्लॉक के स्टाफ को आशा रेनू गुप्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री उर्मिला द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन की दवा खिलाकर अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान बीडीओ काशीनाथ सोनकर ने बताया कि फाइलेरिया को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी का दवा खाना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी सचिवों और प्रधानों से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सहयोग करने की अपील भी की। इस दौरान ब्लॉक परिसर में आईएसबी संजय श्रीवास्तव, जेईएमआई प्रेमचंद चौहान, सचिव श्रुति गुप्ता, राजेश यादव, अखिलेश कुमार सहित सभी कर्मचारियों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई।

  • गैरजमानती वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, पवांरा। पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के तहत गैरजमानती महिला वारंटी विमला देवी पत्नी समरबहादुर चौहान निवासी मुड़ाव थाना पवांरा को थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने महिला कान्स्टेबल के साथ मंगलवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर चालान हेतु न्यायालय भेज दिया।

  • फरार चल रहे आरोपित के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

जौनपुर धारा, खुटहन। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपए ऐंठ वर्षों से फरार चल रहे पिलकिछा दौलतपुर गांव निवासी विनीत कुमार दूबे पुत्र ओमप्रकाश के घर मंगलवार को पहुंची पुलिस ने गांव में मुनादी करा आरोपित के घर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया। विनीत पर आरोप है कि वह डेढ़ वर्ष पूर्व एक ब्यक्ति से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिया है। उसके खिलाफ थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया।