Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमानसिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

  • शिविर में चार सौ से अधिक रोगियों की काउंसलिंग की गई

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में मानसिक स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 4 सौ 35 सौ मरीजों का परीक्षण और काउंसलिंग की गई। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार कन्नौजिया की देखरेख में जिला अस्पताल के क्लिनिकल साइकोलाजिस्ट डॉ. रामप्रकाश पाल ने मरीजों की काउंसलिंग की। सामाजिक वर्कर विकास कुमार सिंह, साईकेट्रिक नर्स पंकज वर्मा ने सहयोग किया। शिविर में चिकत्साधिकारी डॉ. अलोक कुमार सिंह, डॉ. सत्यमित्र चतुर्वेदी, डॉ. श्रुतिकृति श्रीवास्तव सहित सुनील सिंह, कृष्ण कुमार चौहान, प्रतिमा, कंचन, अशोक, प्रमोद आदि ने भी योगदान दिया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक ने मानसिक रोगियों के परिजनों को प्रेमपूर्वक व्यवहार करने और विशेष देखरेख करने की सलाह दी।