जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई जौनपुर युवा के अध्यक्ष आकाश केसरवानी की अध्यक्षता में शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर नगर पालिका स्तिथ चंद्र शेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया। इस अवसर पर आकाश केसरवानी ने बताया कि 1906 में जन्मे चंद्र शेखर ने देश की आजादी में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। मंडल जेकॉम चेयरमैन गौरव सेठ ने बताया कि चंद्र शेखर के जीवन से हम सीख लेकर अपने जीवन में बदलाव ला सकते हैं।इस अवसर पर उपस्थित अभिषेक बैंकर, अमन साहू, श्रेयश जायसवाल, राहुल यादव ने अपने वक्तव्य दिए। कार्यक्रम उपरांत राहुल प्रजापति ने सभी अगंतुको के प्रति आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
जेसीआई जौनपुर युवा ने चंद्र शेखर आजाद को अर्पित की श्रद्धांजलि



