Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजिले के भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने की बड़ी खोज

जिले के भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने की बड़ी खोज

  • केरोसिन से चलने वाले रॉकेट के इंपल्स को बढ़ाने का फार्मूला निकाला
  • चंद्रयान-3 प्रोग्राम के प्रपलसन मॉड्यूल टीम में थे डॉ.अमित यादव

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी जवाहर लाल का बेटा व इसरो के वैज्ञानिक ने रॉकेट के इंपल्स पर बड़ी खोज की है। जहां एक और इसरो के वैज्ञानिक ने चंद्रयान का चाद पर सॉफ्ट लैंडिंग करके विश्व में भारतीय अंतरिक्ष तकनीक का लोहा बनवाया है। वहीं दूसरी ओर केरोसिन व मेथेन से चलने वाली नई तकनीक पर खोज की गई। आगे और उन्नत पर काम किया जा रहा है ।जिससे भविष्य की चुनौतियों का समाना किया जा सके। वैज्ञानिक डॉक्टर अमित यादव प्रपलसन विभाग से हैं। वह इसरो के अन्य प्रोग्राम की तरह वह चन्द्रयान-3 प्रोग्राम के प्रपलसन मॉड्यूल टीम में थे। इस मिशन में समय के साथ बदलते हुए पश्यदाब को निष्पादित करना प्रपलसन माड्यूल टीम के लिए चुनौतियों से भर काम था, जोकि त्रूटि रहित संपूर्ण हुआ। इसके अलावा डॉ.अमित यादव अपने केरोसिन से चलने वाले रॉकेट इंपल्स को बढ़ाने का फार्मूला निकाल कर भविष्य की तकनीकी के लिए बहुत उन्नत कार्य किया है। डॉ.अमित यादव ने केरोसिन के अलग-अलग धातु के बहुत छोटे-छोटे कणों को मिलाकर तीन से चार साल तक प्रयोग किया और अन्त में उन्हें सफलता मिली और उन्होंने केरोसिन के प्रज्वलन को 40परसेंट तक बढ़ाने में सफल रहे। डॉक्टर अमित यादव के इस प्रयोग अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिका कंब्यूशन एंड फ्लेम में प्रकाशित किया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी मुंबई ने सीधे डायरेक्टेड की उपाधि प्रदान किया।  वर्ष 2007 से इसरो मे सेवा दे रहे वैज्ञानिक डॉ.अमित यादव ने छात्रों के लिए कहा कि जो भी विज्ञान या अनुसंधान के क्षेत्र में रूचि रखता हो या अपना कैरियर बनाना चाहते हैं वह वैज्ञानिकों के अनुसंधान की प्रेरणा लें। मौजूद संसाधनों पर का नवीन वैज्ञानिक विचार के माध्यम से किसी भी क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं।