Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपैसे की लेनदेन को लेकर दबंगों ने युवक को चाकू मारा

पैसे की लेनदेन को लेकर दबंगों ने युवक को चाकू मारा

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली अन्तर्गत सिपाह चौकी क्षेत्र के मोहल्ला बलुआघाट में पैसे की लेनदेन को लेकर दबंगों ने एक युवक पर चाकू से वार कर जानलेवा हमला किया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी मोहम्मद फिरोज (35) रविवार रात्रि लगभग 10 बजे सिपाह चौकी क्षेत्र के बलुआघाट गया था। वहीं लेनदेन के विवाद में गालियां देते हुए हमलावरों ने उसे डंडे से पीटने के दौरान सीने में चाकू से कई प्रहार कर दिए। घायल व खून से लथपथ हो जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अरविन्द यादव सहयोगी पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल फिरोज को जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार व मेडिकल मुआयना कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।