Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने किया सीवरेज योजना के कार्यों की समीक्षा, दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने किया सीवरेज योजना के कार्यों की समीक्षा, दिये निर्देश

  • जनमासन के आवागमन में हो रही समस्याओं पर व्यक्त किया रोष

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के द्वारा अमृत योजना के अन्तर्गत जौनपुर शहर हेतु निर्माणाधीन सीवरेज योजना की समीक्षा बैठक उ.प्र.जल निगम (नगरीय) के अधिकारियों तथा कार्यकारी फर्म मैसर्स टेक्नोक्राफ्ट कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. नोएडा (उ0प्र0) के प्रतिनिधियों के साथ जनसुनवाई कक्ष में की गयी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा परियोजना की धीमी प्रगति पर एवं अन्य खोदी गयी सड़कोंं के समयान्तर्गत मोटरेबल व स्थायी पुनर्स्थापन न किये जाने से जनमानस को आवागमन में हो रही असुविधा पर अप्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकारी फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर अर्पित सिंघल को कड़े निर्देश दिये कि मैनपावर व टी.एण्ड पी.बढ़ाते हुये प्रत्येक दशा में कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करायें तथा जिन सड़को को खोदकर सीवर बिछाया जा रहा है। उन्हें तत्काल मोटरेबल किया जाये एवं निर्धारित समयावधि में स्थायी पुनर्स्थापन का भी कार्य पूर्ण कराया जाये। जिससे जनता को आवागमन में कोई भी असुविधा न हो अन्यथा की दशा में फर्म के विरूद्ध कठोरत कार्यवाही की जायेगी। समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने जनपद में निर्माणाधीन कार्यों एवं पूर्व में कराये गये कार्यो का निरीक्षण किया गया। जिसके अन्तर्गत मछलीशहर पड़ाव, बदलापुर पड़ाव, सद्भावना तिराहा होते हुये हरईपुर ड्रेन (टैपिंग प्वाइंट) का निरीक्षण किया। निर्देशित किया गया कि खोदी गयी सड़को को निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण करायें आदेशों की अवहेलना की स्थिति में कार्यकारी फर्म के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान सचिन सिंह, अधिशासी अभियन्ता व जूनियर इंजीनियर निर्माण खण्ड उ.प्र.जल निगम (नगरीय), आशीष सिंह परियोजना प्रबन्धक, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई वाराणसी, राजेन्द्र कुमार वर्मा अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, पवन कुमार अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, कार्यकारी फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर अर्पित सिंघल, साईट इन्चार्ज वेदप्रकाश मिश्रा व अन्य लोग उपस्थित रहे।