Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरशादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया गर्भवती

शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया गर्भवती

  • शादी से इनकार करने पर मामला पहुंचा थाने

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आरोप लगाया है कि गर्भवती हो जाने पर प्रेमी शादी से इनकार कर रहा है। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस जांच कर आवश्यक कारवाई करने की बात कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने इसी थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव मे अपनी बुआ के घर रह रही थी। आरोप है कि इसी बीच उक्त गांव निवासी युवक से उसकी आंखें चार होगयी उससे  प्रेम प्रपंच हो गया धीरे धीरे दोनों का प्रेम परवान चढ़ता गया। इस बीच आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ सम्बंध बना लिया। युवती के गर्भवती हो जाने के बाद प्रेमी अपना लड़का न होने की बात कह कर युवती से शादी से इनकार कर दिया और गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने लगा। वृहस्पतिवार को यह मामला थाने पहुंचा जहां पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को बुलाया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद थानाप्रभारी ने जांच के बाद कारवाई का भरोसा दिलाया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने कहा प्रकरण संज्ञान मे आया है। लड़की के आरोपो की जांच की जा रही है। लड़का शादी के लिए तैयार हो गया है। जांच के बाद आवश्यक कारवाई की जाएगी।