Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरविविध कार्यक्रमों के माध्यम से इन्दिरा स्मारक ने मनाया वार्षिकोत्सव

विविध कार्यक्रमों के माध्यम से इन्दिरा स्मारक ने मनाया वार्षिकोत्सव

जौनपुर धारा, जौनपुर। ग्रामीणांचल में अपनी अलग पहचान बनाए रखने वाला क्षेत्र का कटघर रामनगर स्थित इन्दिरा स्मारक सर्वोदय इण्टर कालेज अपना 38वां स्थापना दिवस विविध कार्यक्रमों के माध्यम से धूमधाम से मनाया। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर स्थापित उक्त कालेज अखण्ड मानस पाठ के आयोजन के साथ ही अपने वार्षिकोत्सव की शुरुआत की।पाठ का शुभारंभ कृष्ण दूबे के हाथ पूरे विधि विधान पूर्वक संकल्प लेकर किया गया। तत्पश्चात पाठ के समापन और प्रसाद वितरण के बाद गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा वार्षिकोत्सव का समापन हुआ।सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह द्वारा बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि डा उमेश चन्द्र तिवारी मौजूद रहे। इस दौरान कालेज के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों के मन को मोह लिया। इसके पूर्व आयोजक मण्डल द्वारा आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण वह स्मृति चिन्ह दे कर स्वागत किया गया।तत्पश्चात कालेज की कक्षा-11 के विज्ञान वर्ग की छात्राएं आंशिका पाण्डेय, किंजल,शैलशी यादव,कनक और साक्षी द्वारा सरस्वती वंदना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम को गति दिया गया। कक्षा-6 के आयुष और कक्षा-9 के विपिन विश्वकर्मा के नागिन डांस पर जहां लोग मन्त्र पर मुग्ध हो गए, वहीं कक्षा 9 व 11 की गुडलक, अंजली अंशिका, वन्दना, अंशिका वर्मा और श्रेजल ने कौव्वाली के माध्यम से जलवा बिखेर दिया। कार्यक्रम के मध्य में संयोजक रामनवल दूबे द्वारा प्रतिवेदन पढ़ा गया। संचालक की भूमिका में अजय मिश्र नजर आए जबकि आभार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामनारायण दुबे व प्रबन्धक महेंद्र प्रताप मिश्र ने संयुक्त रूप से जताया। इस दौरान प्रधानाचार्य रमाकांत शुक्ल व शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र छात्राओं के अलावा डॉ.आलोक सिंह पालीवाल, बृजेश शुक्ल, हरिश्चंद्र विन्द, बबलू उपाध्याय आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।