Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

  • भीड़ को देखते हुये कांटा बढ़ाने का दिया निर्देश

जौनपुर धारा, मछलीशहर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विपणन गोदाम शाखा मछलीशहर घान क्रय केंद्र का शनिवार को निरीक्षण किया। धान क्रय केंद्र पर किसानों की भीड़ देखकर वरिष्ठ विपणन निरीक्षक प्रमोद यादव को कांटा बढ़वाने का निर्देश दिया जिससे अधिक से अधिक किसानों के घान की खरीद हो सके और कोई केंद्र से वापस न जाय। खरीद के बारे में पूछने पर केंद्र प्रभारी ने बताया कि अभी तक 207 किसानों का 8532 कुंतल घान खरीद हुई है। 7040 कुन्तल घान मील में भेजा जा चुका है और एफसीआई गोदाम में 3480 कुंतल चावल का प्रेषण हो चुका है। किसी भी प्रकार की किसानों को असुविधा न होने का निर्देश दिया। किसानों से वार्ता कर समस्या पूछा जिस पर सन्तोष जाहिर किया। गोदाम में घान के रख रखाव को भी देखा।