Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभविष्य में आने वाली महामारी से बचाव को पैरामेडिकल व नर्सिंग की...

भविष्य में आने वाली महामारी से बचाव को पैरामेडिकल व नर्सिंग की करे पढ़ाई

  • अवध पैरामेडिकल व नर्सिंग कालेज के छात्र-छात्राओं ने किया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा पहल की गई मिशन निरामया के तहत अवध पैरामेडिकल व नर्सिंग कॉलेज पंचहटिया के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने जिले के कई विद्यालयों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य लाभ व  कैरियर काउंसलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। जनपद के दो इंटर कॉलेजों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित मिशन निरामया के तहत नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कोर्स के बारे में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कोर्स के बारे में जागरूक कर स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया। भविष्य में आने वाली किसी भी महामारी से बचने के लिए अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां होनी चाहिए जिसके लिए नर्सिंग व पैरामेडिकल की पढ़ाई जरूरी है। छात्र-छात्राओं ने हृदयाघात जैसी गंभीर बीमारी से बचाव, हाथ धोने के विशेष तरीके से भी लोगों को अवगत कराया। छात्रों और शिक्षकों की टीम ने हाइजीन मेंटेन के बारे में जानकारी दी। टीम ने जनपद के नगर पालिका इंटर कॉलेज और जीजीआईसी इंटर कालजे में भ्रमण कर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्रदान की। इस मौके पर डायरेक्टर अखिलेश सिंह और शिक्षक सुनील यादव, रामकेश वर्मा, श्रीतिका सिंह, वर्तिका आदि रहे।