Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने कस्बे में लगे 32 सीसीटीवी कैमरे का किया उद्घाटन

जिलाधिकारी ने कस्बे में लगे 32 सीसीटीवी कैमरे का किया उद्घाटन

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। नगर पंचायत की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जाएगी। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा 32 जगहों पर फिलहाल सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं जिन का उद्घाटन मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किया।

इस दौरान उन्होंने सीओ केराकत गौरव शर्मा से कहा कि इन कैमरों की वजह से अपराध पर भी लगाम लगाने में काफी मदद मिलेगी तथा कस्बे में अब अपराधियों को कोई भी अपराध करने से पहले 10 बार सोचना पड़ेगा। जिलाधिकारी एकरामगंज में बन रहे नगर पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा कार्यदाई संस्था को कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करवाने का निर्देश दिया। इस दौरान सीआरओ रजनीश, सीओ केराकत गौरव शर्मा, ईओ डॉ. अनुपम सिंह, थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।