Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकारूबीर धाम में आस्था की चढ़ती है कड़ाही

कारूबीर धाम में आस्था की चढ़ती है कड़ाही

  • पांच मंगलवार को लगता है मेला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारीपुर के डीहगड़वार गांव के सई नदी के किनारे कारुवीर धाम मंदिर पर विगत हर साल अगहन मास से शुरू होकर हर पांच मंगलवार को क्षेत्र के कोने-कोने से महिलाएं बच्चे और पुरुष कराही चढ़ाने आते हैं जहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। तिलहुआ, बेर्रा नाले पर पुल का निर्माण न होने से लोगों को मंदिर तक पहुंचने में बहुत ही मशक्कत करनी पड़ती है। बिना रास्ते के लोग मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए जाते हैं। मंदिर परिसर में बाबा कारूबीर, राम जानकी दरबार श्री हनुमान जी, शीतला माता की मूर्ति स्थापित की गई है जहां श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन पूजन किया जा रहा है। मंदिर समिति के पदाधिकारी की देखरेख में राजबहादुर बिन्द, राजबहादुर बिंद, छोटेलाल बिंद, मनोज कुमार बिंद, राजमनि बिंद, सूर्य नारायन सिहं सहित मंदिर की साफ सफाई आदि की निगरानी कर रहे हैं। राजबहादुर ने बताया कि इस मंदिर के समिति के पदाधिकारी द्वारा मंदिर के विकास पर काम किया जा रहा है। इस मंदिर पर हर मंगलवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन पूजन करते हैं।