Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी के हाथों पुस्तक पाकर गुरूजी का खिला चेहरा

जिलाधिकारी के हाथों पुस्तक पाकर गुरूजी का खिला चेहरा

जौनपुर धारा,सुइथाकला। सोमवार को जनपद मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती अवसर पर जिला अधिकारी दिनेश चन्द्र के हाथों उनकी स्वरचित पुस्तक पाकर गुरूजी का चेहरा खिल उठा। जिसे लेकर मौके पर रहे शिक्षा महकमे के आला अधिकारियों समेत अन्य लोगों में हर्ष का माहौल बन गया। उन्होने समारोह में मंच संचालन का था, जिसके लिए विकास खण्ड अन्तर्गत सवायन गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल में बतौर शिक्षक पदस्थ देवरिया जनपद निवासी राहुल राज मिश्र को जिम्मा सौंपा गया। संचालन की भूमिका निभा रहे उक्त गुरूजी से जिलाधिकारी इतना प्रभावित हुए कि उनकी सराहना कर जाते जाते अपनी स्वरचित पुस्तक कर्म निर्णय उपहार स्वरूप भेंट कर दिया। जिलाधिकारी के हाथों पुस्तक पाकर जहां गुरूजी का चेहरा खिल उठा, वहीं मौके पर रहे शिक्षा महकमे के आला अधिकारियों समेत अन्य लोगों में हर्ष का माहौल बन गया। इस उपलब्धि पर डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल, रबीश पटेल, पंकज शुक्ल समेत अन्य लोग गुरूजी को बधाई देने लगे।