Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसपा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव

सपा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव

कोरम अधूरा रहने के कारण निरस्त

जौनपुर धारा,बदलापुर। विकासखण्ड से एक बड़ी राजनीतिक हलचल की खबर सामने आई है, जहां समाजवादी पार्टी की ब्लॉक प्रमुख आशा देवी पत्नी अरुण कुमार के खिलाफ लाया गया। अविश्वास प्रस्ताव कोरम अधूरा रहने के चलते निरस्त कर दिया गया। यह प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित शर्मा पुत्र शोभनाथ द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

प्रस्ताव पर विचार हेतु बुधवार को सुबह 11बजे क्षेत्र पंचायत कार्यालय बदलापुर में बैठक आहूत की गई थी। जिसकी अध्यक्षता नामित अधिकारी द्वारा की गई। बैठक निर्धारित समयानुसार दोपहर 1बजे तक चली। लेकिन सदस्यों की अपेक्षित उपस्थिति न होने के कारण प्रस्ताव पर मतदान नहीं हो सका। सूत्रों के अनुसार, बैठक में कुल-105 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से केवल 48 सदस्य ही उपस्थित रहे। जबकि प्रस्ताव पर मतदान के लिए दो-तिहाई यानी कम से कम 70 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य थी। कोरम पूरा न होने के कारण प्रस्ताव स्वत: निरस्त माना गया। इस घटनाक्रम के बाद ब्लॉक प्रमुख आशा देवी को फिलहाल बड़ी राजनीतिक राहत मिली है। वहीं, अविश्वास प्रस्ताव को लेकर ब्लॉक परिसर में दिनभर तनाव का माहौल बना रहा, जिसे देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल की तैनाती की थी। सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों के बीच बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। स्थानीय राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और आने वाले समय में बदलापुर की राजनीति में नए समीकरण बनते नजर आ सकते हैं।