Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजिला अस्पताल में ओआरएस युक्त शीतल जल की हुई व्यवस्था

जिला अस्पताल में ओआरएस युक्त शीतल जल की हुई व्यवस्था

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाज सेवा की अग्रणी संस्था लायंस क्लब क्षितिज द्वारा जिला अस्पताल में ओआरएस युक्त शीतल जल की व्यवस्था की गयी जिससे आए हुए रोगियों एवं उनके परिजनों एवं आम जनमानस को साफ, शुद्ध और शीतल जल पीने के लिए हमेशा उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर केके राय के कर व्ाâमलों द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने लायंस क्लब क्षितिज के द्वारा वर्ष पर्यन्त समाज हित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। संस्थाध्यक्ष ने कहा कि इस सेवा कार्य से प्रचंड गर्मी व तपती धूप में ओआरएस युक्त शीतल जल से जिला अस्पताल में आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। उद्घाटन के दौरान संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, निवर्तमान अध्यक्ष जय कृष्ण साहू जैकी, धर्मेंद्र सेठ, अजीत सोनकर, अतुल सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम संयोजक कौशल त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।