Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजानलेवा हमले के आरोपियों का हुआ चालान

जानलेवा हमले के आरोपियों का हुआ चालान

जौनपुर धारा, जौनपुर। दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव में  प्रेम प्रपंच को लेकर हुए जानलेवा हमले के दो आरोपियों का गुरुवार को पुलिस द्वारा चालान कर दिया गया। बतौर पुलिस गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपनिरीक्षक सुनील कुमार और हमराहियों ने उक्त हमले के आरोपी वीनीत सिंह पुत्र उमाशंकर और गैरवाह गांव निवासी उसके साथी अखिलेश सिंह पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान वीनीत के पास एक अदद खोखा कारतूस और एक देशी पिस्टल पाया गया। बता दें कि क्षेत्र के अतरडीहा गांव में मंगलवार को प्रेम प्रपंच में दूसरे गांव से आए दर्जनों की संख्या में मनबढ़ों ने जमकर बवाल काटा था। इस दौरान हुई फायरिंग में जहां गोली लगने से गांव का ही 25 वर्षीय युवक अवनीश यादव पुत्र राजीव यादव घायल हो उठा था, वहीं राहुल सिंह और जमदरा निवासी नबाब खान के अलावा कुछ अन्य ग्रामीण भी पिटे गए थे। पुलिस मिली तहरीर के आधार पर जानलेवा हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु दबिश दे रही थी। सूत्रों की मानें तो आज भी अवनीश वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रहा है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गाली-गलौज, मारपीट और हत्या के प्रयास के मामलों सहित गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया है। इस दौरान हेड कान्सटेबल विनोद यादव और कान्सटेबलगण सिजाऊद्दीन शेख, हिमांशु सिंह व राहुल मिश्रा टीम में शामिल रहे।