Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजातिसूचक शब्दों के विरोध में एसपी को सौंपा ज्ञापन

जातिसूचक शब्दों के विरोध में एसपी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राजपूत समाज को गाली एवं जातिसूचक शब्दों द्वारा संबोधित करने के विरोध में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने  पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि संपूर्ण भारत के राजपूतों को आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह द्वारा दी गयी गालियां एवं जातिसूचक शब्दों के कारण सभी राजपूत मर्माहत एवं दुखी है। इन शब्दों के कारण राजपूत समाज काफी क्रोधित है। उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाय अन्यथा हम सभी विधिक कार्यवाही एवं धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में सुशील कुमार सिंह, कुंवर आशीष सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, शिवाजी सिंह, पवन कुमार सिंह सहित राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।